सीवान, जनवरी 29 -- सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर - रामगढ़ मुख्य मार्ग पर बंजारी माई के स्थान के पास मंगलवार के शाम बाइक सवार युवक की मौत के बाद कोहराम मच गया। सिसवन रेफरल अस्पताल से पुलिस शव को कब्जे में लेकर मंगललवार की रात ही पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। बुधवार की सुबह शव परिजनों को सौप दिया। घर पर शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी लोगों का रो - रो कर बुरा हाल था। मृतक सोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह प्राइवेट नौकरी करता था और सोमवार को वह बहन की शादी को लेकर बाहर से घर आया था। फरवरी माहह में छह को बहन का तिलक व 12 फरवरी को विवाह है। शादी समारोह को लेकर वह बाहर से घर आया था ताकि शादी की पुरी तैयारी की जा सके लेकिन अचानक हुए हादसे के बाद शादी की तैयारी भी पूरा नही हो सका। परिवार इस घटना के बाद से सदमे में है। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.