युवक की मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम, दोस्तों पर हत्या का आरोप
अलीगढ़, अगस्त 25 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोपी गांव निवासी 32 वर्षीय गोपाल पुत्र सीताराम की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद सोमवार को परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया। गोपाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। रविवार शाम वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से कछला घाट गंगा स्नान के लिए जा रहा था। मोहनपुर के पास पहुंचने पर उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम के बाद जब शव गोपी गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों ने गोपी फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि गोपाल की मौत महज सड़क हादसा नहीं है, बल्कि उसके दोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.