गाज़ियाबाद, मई 16 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। सिहानी गेट क्षेत्र में एक मई को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मौत से गुस्साए परिजनों ने लोगों के साथ मिलकर पुराना बस अड्डा फ्लाईओवर के नीचे शव रखकर जाम लगा दिया। इससे पुराना बस अड्डा के चारों ओर वाले मार्गों पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह उचित मुआवजे और कार मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। यह भी पढ़ें- अज्ञात कार की तलाश में जुटी पुलिस, डायल 112 की भूमिका पर उठे सवाल हादसे का विवरण डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि एक मई 2026 की रात पुराने बस स्टैंड के नीचे बाइक सवार 30 वर्षीय संजय कुमार और सोनू निवासी प्राणगढ़ी को कार ने टक्कर मार दी।...