बदायूं, मई 29 -- सरसोता कुंड में युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पानी में डूबने से होना पाया गया था। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद सड़क पर शव रखकर जाम लगाया था और आरोपियों पर कार्रवाई मांग की थी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सरसोता कुंड का है। उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा के रहने वाले लीलाधर पुत्र हप्पू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा जितेंद्र 26 मई की शाम करीब तीन बजे अपनी ससुराल गांव जल्लूपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। जितेंद्र की शादी इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव जल्...