बरेली, मार्च 17 -- आंवला, संवाददाता। वाराणसी के ग्राम करना डाडी छावनी, थाना रोहनिया निवासी महेश कुमार पटेल पुत्र मंगरू पटेल 26 फरवरी को मनौना धाम से वापस लौट रहे थे। रात में 10 बजे जब वह आंवला के पास पहुंचे तभी एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी शुभम गौड़ ने महेश को सीएचसी आंवला में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महेश कुमार पटेल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई सुभाष कुमार पटेल ने सोमवार को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.