संभल, मार्च 22 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुन्नी में अवैध शराब के खिलाफ शनिवार को लोगों का गुस्सा अचानक फूट पड़ा। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शराब पीने से हुई मौत के बाद आक्रोशित महिलाओं और लोगों ने मोहल्ले में शराब बेचने के आरोप में एक महिला की पिटाई करने के बादा उसे पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही महिला के घर के ताले तोड़ दिए। घटना से पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। पुलिस ने महिला के साथ मारपीट और घरों के ताले तोड़ने के मामले में सात से आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर के मोहल्ला चुन्नी में लंबे समय से आधा दर्जन से अधिक घरों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। इससे मोहल्ले के लोग परेशान थे, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई न होने के कारण लोगों में धीरे-धीरे आक्रोश पनप रहा था। शनिवार को यह आक्रोश उस समय फूट पड़ा जब...