युवक की मौत की सूचना गांव पहुंची तो मचा कोहराम
बाराबंकी, जून 2 -- त्रिवेदीगंज। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अखईयापुर युवक की लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार को जब यह सूचना मृतक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। अखईयापुर गांव निवासी शुभम चौरसिया (28) पुत्र रामबक्श चौरसिया अपने साथी अंकुर चौरसिया मंगलवार की सुबह बाइक से लखनऊ जाने के लिए घर से निकले। लखनऊ जनपद में थाना गोसाईगंज क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास सुबह करीब छह बजे इनकी बाइक रास्ते में छुट्टा मवेशी से टकरा गई। हादसे में शुभम चौरसिया की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई और अंकुर कोसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- बाइक पलटने से सब्जी कारोबारी की मौत, भत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.