वाराणसी, फरवरी 21 -- कछवांरोड। क्षेत्र के ठठरा गांव (मिर्जामुराद) में शुक्रवार को 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये दाह-संस्कार कर दिया। युवक शुक्रवार शाम घर से पांच सौ मीटर दूर खेत के पास गिरा पड़ा था। परिजन उसे स्थानीय चौराहे स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने कछवां (मिर्जापुर) मिशन हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। वहां से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। उधर, फेसबुक पर युवक का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह कह रहा है कि उसने जहर खाया है, इसकी जिम्मेदार पत्नी का ममेरा भाई है। युवक मजदूरी करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.