बरेली, मार्च 18 -- सीबीगंज के पस्तौर गांव की घटना डॉक्टर पर मृतक की पत्नी ने अभद्रता का लगाया आरोपबरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीगंज के पस्तौर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पत्नी ने एक चिकित्सक पर गलत दवा देने का आरोप लगाया। आरोप है कि उसने डॉक्टर से शिकायत की तो वह अभद्रता करने लगा। महिला की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।पस्तौर गांव के रहने वाले सोहन लाल को कई दिन से खांसी-जुकाम था। पत्नी धनका के मुताबिक, बीते 16 मार्च की शाम उसका पति खांसी-जुकाम की दवा लेने डॉ. तुलाराम के क्लीनिक गया था। वहां मौजूद डॉ. हेमंत शर्मा ने दवा दी थी। आरोप है कि दवा खाने के कुछ ही देर बाद सोहन लाल की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद जब वह शिकायत लेकर क्लीनिक पहुंची, तो डॉ. हे...