उन्नाव, जून 5 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गांव गद्दीनखेड़ा में हाईटेंशन बिजली लाइन एक युवक के लिए काल बन गई। गुरुवार देर शाम शौच क्रिया के लिए घर से निकला युवक शुक्रवार सुबह गांव के बाहर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के नीचे मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी 25 वर्षीय सद्दाम पुत्र उस्मान गुरुवार रात करीब नौ बजे घर से शौच के लिए निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर से गुजर रही विद्युत लाइन के नीचे उसका शव पड़ा देखा। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार...