बरेली, जून 20 -- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। उसका शव घर के दरवाजे पर पड़ा मिला। सूचना पर मायके से पहुंची पत्नी ने ससुराल वालों पर ईंट मारकर पति की हत्या करके घर के दरवाजे पर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया जांच में छत से गिरकर युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।  फरीदपुर के फर्रखपुर मोहल्ले के शारीफ (35) का निकाह नौ वर्ष पहले बरेली के जोगी नवादा पुराना शहर के गुड़िया उर्फ नरगिस से हुआ था। नौ महीने पहले घरेलू कलह के चलते उनकी पत्नी गुड़िया मायके जाकर रहने लगी। यह भी पढ़ें- पारिवारिक कलह में महिला का निधन, एफएसएल टीम जांच में जुटी शुक्रवार को बस्ती के लोगों ने गुड़िया उर्फ नरगिस को उनके पति शारीफ की हत्या करने की सूचना दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंच गई। खून से लतपथ ...