आजमगढ़, जनवरी 31 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ में शनिवार की दोहपर बाइक सवार दो उचक्के एक की मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पीड़ित युवक उचक्कों को पकड़ने के लिए शोर मचाता रहा, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जहानागंज थाना क्षेत्र के पकड़िया रानीपुर गांव निवासी विकेश कुमार अपनी मौसी के घर सिधारी थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में आया था। वह शनिवार की दोपहर अपने मौसी के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के साथ साइकिल से शहर गया था। दोपहर करीब दो बजे दोनों एक ही साइकिल से घर लौट रहे थे। विकेश साइकिल के पीछे बैठा हुआ था, हाथ में मोबाइल लिया था। इस दौरान पीछे से आए एक बाइक सवार उचक्कों ने विकेश की मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद विकेश और धर्मेंद्र बाइक सवार को पकड़ने के लिए शोर मचाते रहे रहे, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.