सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- गोल्हौरा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के फजिहतपुर गांव निवासी एक युवक की मुंबई में मार्ग दुर्घटना में हुई मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक पूना में ट्रक चालक था। वह शुक्रवार की सुबह ट्रक लेकर पूना से मुंबई माल लोडिंग के लिए जा रहा था। सुबह पांच बजे वह खंडाला घाट मुम्बई के समीप पहुंचा ही था कि ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें चालक वीरेन्द्र यादव (34) पुत्र रामकुमार यादव की मौत हो गई। ट्रांसपोर्ट कंपनी ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...