देवरिया, दिसम्बर 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के गोबराई में एक युवक की बेरहमी से पिटाई व थूक चटवाने के मामले में रविवार की रात कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। साथ ही दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसमें से एक के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। वहीं फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत अन्य टीमें लगाई गई हैं। गोबराई निवासी अभिषेक विश्वकर्मा को पुरानी रंजिश में गांव के बाहर ले जाकर 21 नवंबर को कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई की। साथ ही चप्पल पर थूक कर चटाया। इसके बाद बेल्ट से भी पीटने लगे। वह आरोपियों के सामने गिड़गिड़ता रहा, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी। वीडियो बनाकर दहशत फैलाने को वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां फुलवंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.