सीवान, मार्च 26 -- नौतन,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गंधरपा गांव में घर बाहर लघुशंका करने निकले एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल करने का एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़ित युवक संदीप राम की मां शैल देवी ने थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। दर्ज एफआईआर के अनुसार 16 मार्च 2026 की रात में उनका पुत्र लघुशंका करने घर से निकला था। तभी पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उसका मुंह दबाकर उठाकर अपने घर की ओर लेकर चले गए। महिला ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायल युवा को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों द्वारा सिवान के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। जब अगले दिन 17 मार्च 2026 ...