अंबेडकर नगर, फरवरी 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में युवक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला डिगरची नगर चौराहे का है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुड़िया चितौना निवासी प्रमोद सिंह पुत्र राम अकबाल सिंह के साथ बीते 17 फरवरी की शाम को उस समय दबंगों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था जिस समय वह वाहन की सर्विस कराके घर लौट रहा था। आरोप है कि डिगरची नगर चौराहे के पास पहुंचने पर खड़गपुर निवासी स्वंय सिंह उर्फ कक्कू निवासी पुरानी रंजिश के चलते जमकर मारा-पीटा जिससे युवक को गम्भीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.