देवघर, मार्च 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र में हो रहे यज्ञ के दौरान यज्ञ देखने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित पंचानन्द यादव ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। देवीपुर थाना के कसाठी पंचायत के बसोरिया गांव निवासी पंचानन्द यादव ने बताया कि 25 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे वह ग्राम बुची पहाड़तली में आयोजित यज्ञ देखने गया था। अपनी नीले व हरे रंग की जेएच-15-क्यू-1998 नंबर की बाइक यज्ञ स्थल के पास खड़ी कर दी थी। कुछ समय बाद जब वापस लौटा तो देखा कि बाइक वहां से गायब थी। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी को बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। खोजबीन के बावजूद जब बाइक का पता नहीं चला, तब 26 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...