युवक की बाइक और नकदी लेकर नशेड़ी फरार
हमीरपुर, मई 11 -- भरुआ सुमेरपुर। मौसा के घर जाते समय युवक को नशेबाजों ने रास्ते में बहला-फुसलाकर रोक लिया और युवक को शराब पिलाने के बाद रुपए और बाइक लेकर रफूचक्कर हो गए। युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पंधरी गांव निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनका चचेरा भाई आशीष मौसा के यहां बिदोखर जाने के लिए आठ मई को सुबह 11.20 बजे बाइक से निकला था। इंगोहटा-बिदोखर के मध्य इसको कुछ नशेबाजों ने बहला फुसलाकर रोक लिया और शराब पिलाने के बाद रुपए और बाइक लेकर रफूचक्कर हो गए। दोपहर 2.30 बजे के बाद यह शराब के नशे में मौसा के यहां पैदल पंहुचा। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट कर 12 सौ रुपए छीने मौसा श्यामबाबू ने फोन से अवगत कराया कि आशीष बगैर बाइक लिए नशे की हालत में घर आया है। पीड़ित ने पुलिस से बाइक और नशेबाजों की खोजबीन की मांग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.