युवक की बची जान, स्टेमी केयर बना जीवनरक्षक
कौशाम्बी, अगस्त 22 -- मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में समय पर उपचार मिलने से 22 वर्षीय हृदय रोगी की जान बच गई। कड़ा धाम क्षेत्र से आए युवक को सुबह करीब 8:15 बजे सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी और अधिक पसीना आने की शिकायत पर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने मरीज का ईसीजी कराया, रिपोर्ट प्रयागराज के हृदय रोग विशेषज्ञ केंद्र को भेजकर विशेषज्ञों से परामर्श लिया गया। जांच में एसटीईएमआई यानी गंभीर हृदयाघात की पुष्टि हुई। विशेषज्ञों की सलाह पर मरीज को तत्काल जीवनरक्षक दवाएं दी गईं और रक्त का थक्का घोलने की प्रक्रिया की गई। करीब एक घंटे की निगरानी के बाद मरीज की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद आगे के विशेषज्ञ उपचार के लिए मरीज को 108 एंबुलेंस से प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल भेजा गया। उपचार में आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयप्रकाश, डॉ. स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.