बाराबंकी, अप्रैल 3 -- बाराबंकी,संवाददाता। जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र निवासी ऋषि जायसवाल पिछले करीब दो वर्षों से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है, जिससे उसका सामान्य जीवन और आजीविका प्रभावित हो गई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी द्वारा लगातार उत्पीड़न के चलते उसकी नौकरी भी छूट गई। इस संबंध में उसने पहले ही थाना सफदरगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। 15 मई 2025 को एफआईआर दर्ज हुई थी। हालांकि, अब तक मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है और लगातार धमकी दे रहा है, जिसके कारण उसका घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। उसने कहा कि इस उत्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.