बस्ती, मई 9 -- बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांवगोड़िया मोहल्ले में एक युवती की आत्महत्या की घटना में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रहने वाले एक युवक को अपनी बेटी की आत्महत्या का कसूरवार ठहराया है।

आरोप और तहरीर उनका आरोप है कि इसी व्यक्ति के प्रताड़ित किए जाने के कारण उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रहने वाले सत्यप्रकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

घटना का विवरण शहर के गांवगोड़िया निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि गत 27 जनवरी को उनकी बेटी ने घर में छत के कुंडे में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त ब...