मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- औराई, एसं। अतरार पंचायत के माधोपुर में आकाश ठाकुर (26) की पीट-पीटकर हत्या में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मृतक के मामा श्रीराम ठाकुर, पत्नी ललिता देवी, आशा देवी उर्फ उषा देवी, पार्वती देवी, अभिषेक कुमार शामिल हैं। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि आकाश के पिता आमोद ठाकुर ने पांच आरोपितों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित मृतक के गांव के ही हैं। थानेदार ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि 15 मार्च को आपसी विवाद में हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें आकाश ठाकुर की जमकर पिटाई कर दी गई। मेडिकल में इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। लाठी से आकाश के सिर पर जोरदार प्रहार किया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद ...