युवक की पीट-पीटकर हत्या में दोषी दंपति को उम्रकैद, ढाई साल पहले घर में घुसकर मार डाला था
संवाददाता, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के गांव जसौला में युवक की घर बुलाकर पीटकर हत्या करने के मामले में एससी-एसटी कोर्ट ने दोषी दंपति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी दंपति पर 50-50 हजार का रुपये का अर्थदंड लगाया है। एडीजीसी आशीष त्यागी ने बताया कि गांव जसौला निवासी रणवीर सिंह ने सात जनवरी 2024 को खतौली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका छोटा बेटा अंकित रात्रि 8 बजे गांव के ही कर्णपाल के साथ घर से गया था। वापस न लौटने पर परिजनों ने उसके घर पहुंचकर पूछताछ की।मर्डर केस में दंपति को उम्रकैद उसने बताया कि वह अंकित को गांव की मीनाक्षी पत्नी सोनू के घर छोड़कर वापस आ गया था। उसके बाद उसका पिता व भाई आरोपी मीनाक्षी के घर पहुंचे। काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.