युवक की पिटाई से हुई मौत के मामले में तीन आरोपित चढ़े हत्थे, तीन फरार
मऊ, मई 15 -- मऊ, संवाददाता। थाना रानीपुर क्षेत्र के खिरियां गांव में चार दिन पूर्व मामूली विवाद को लेकर युवक की लाठी-डंडे से पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में गुरुवार को पुलिस टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के इटौरा अंडरपास के पास से हत्या के प्रयास के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपित अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। मामले का पर्दाफाश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान किया।रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरिया गांव निवासी 27 वर्षीय पंकज चार दिन पूर्व रविवार को अपने चाचा 57 वर्षीय अच्छे लाल के साथ बाइक पर सवार होकर शराब के ठेके पर गया था। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान पटना में मौत शराब पीने के बाद दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.