हरदोई, नवम्बर 26 -- टड़ियावां। थाने के गांव निबुआई निवासी कृष्ण कुमार उर्फ पिंकू ने पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह खेत से पराली लेने गए थे, तभी गांव की विमला, लीलावती और उदयराज ने उनसे अपना खेत जुतवाने की बात कही। कृष्ण कुमार के मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.