देवरिया, अप्रैल 2 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। युवक की पिटाई के मामले में आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ता रामपुर कारखाना थाने पहुंच गए। लगभग घंटे भर तक भाजपाइयों और पुलिसकर्मियों में आरोप-प्रत्यारोप चलता रहा। थानाध्यक्ष के समझाने पर भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए और मामला खत्म कर थाने से वापस निकले। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के करनपुर पचफेड़ा गांव में एक युवक ने गांव की ही एक महिला को अपशब्द बोल दिया। जिसको लेकर महिला ने 112 नंबर पर कॉल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस सहित अन्य पुलिस भी पहुंच गई और आरोपित युवाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई। युवक के घर वालों का आरोप है कि शांति भंग में चालान करने के दौरान पुलिस ने दूसरे पक्ष के कहने पर बेरहमी से पिटाई की तब उसका चालान किया। यही नहीं बिना महिला सिपाही के पुलिस ने घर में घु...