युवक की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अगस्त 2 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के इटाये बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने एससी और एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सुंदरपुर पड़राव गांव निवासी गीता देवी पत्नी स्वर्गीय राजकुमार गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 जुलाई की शाम करीब छह बजे उनका पुत्र अभिषेक गौतम इटाये बाजार दवा लेने गया था। आरोप है कि वहां हुसैनपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र पटेल पुत्र विजय पटेल और सुशील पटेल पुत्र हरिश्चंद्र पटेल ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई आरोप है कि मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.