प्रयागराज, मई 25 -- थरवई बाजार में मकान की छत पर पानी बहाने के विवाद में भतीजे की पिटाई के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डूडी बाग गांव के मनोज मिश्रा का एक मकान थरवई बाजार में है। जहां बाथरूम का पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में चाचा विपुल मिश्रा ने अपने चार साथियों के साथ मनोज मिश्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पुलिस ने नामजद आरोपियों में अंकित मिश्रा पुत्र मुन्ना मिश्रा को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...