जौनपुर, अप्रैल 12 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के नेवादा सुंदरपुर निवासी संग्राम सिंह चौहान को सिकरारा के कलवारी गांव में अपनी कार मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर लाइनबाजार थाने में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। संग्राम सिंह चौहान ने अपनी कार लाइनबाजार के रामदयाल गंज निवासी अजीत पांडेय को दी थी। बाद में जानकारी मिली कि कार का गलत काम में इस्तेमाल हो रहा है। इस पर वह अजीत पांडेय के घर पहुंचे और कार वापस मांगी। अजीत के अनुसार कार सिकरारा के कलवारी गांव निवासी नवनीत सिंह के पास है। संग्राम सिंह जब कलवारी गांव पहुंचे तो वहां मौजूद हिमांशु सिंह, नीरज यादव, सिबु सिंह और दो अन्य लोगों ने हमला कर दिया। पिटाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.