बलरामपुर, अप्रैल 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम संगीतपुर के मजरे मुरहा में धार्मिक कार्य के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब कलश लेकर जा रहे एक युवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम संगतीपुर के मजरे मुरहा निवासी पंकज मिश्र उर्फ नागेश्वर दत्त मिश्र 22 अप्रैल सुबह करीब 10 बजे हरैया क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान के लिए कलश लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही नारायण दत्त मिश्र, उनके पुत्र शिवम और नारायण दत्त की पत्नी बबीता ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने पहले उन्हें अपशब्द कहे और फिर हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान परिवार की महिलाओं मंजू तिवारी, अनीता तिवारी व मुनिक...