प्रयागराज, मार्च 14 -- कीडगंज में कथित स्मैक तस्करी से नाराज मोहल्ले के लोगों ने एक युवक की दौड़ा-दौड़ा पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक कई बार मना किए जाने के बाद भी मोहल्ले में स्मैक की अवैध बिक्री कर युवाओं को नशे की दलदल में धकेल रहा था। युवक की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, कीडगंज थानाध्यक्ष सुशील दुबे का कहना है कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। स्मैक तस्करी की शिकायत नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.