संतकबीरनगर, मई 12 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। बखिरा थानाक्षेत्र के नन्दौर चौराहे पर रविवार को युवक पर हत्या की नीयत से प्राण घातक हमला करने के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने सोमवार को नन्दौर से गिरफ्तार किया। घटना से चौराहे पर दहशत फैल गई थी। जाम की स्थिति बन गई थी। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दी जा रही है। यह भी पढ़ें- हुसैनगंज में समोसे के विवाद को युवक को मारपीट कर पैर तोड़ा पीड़ित युवक की मां का बयान पीड़ित युवक की मां सीमा पत्नी गब्बूलाल नन्दौर ने मामले में मुकदमा दर्ज कया था। बताया था कि रविवार को दिन मे 10.30 बजे बेटा सुमित निजी कार्य से दूध की गाड़ी पर बैठकर जा रहा था। जमीन व पैसे के वि...