युवक की पिटाई कर तमंचा सटाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मांगी माफी
अमरोहा, जून 6 -- हसनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर की मढ़ैया निवासी चंद्रपाल उर्फ चंद्रदोष पुत्र नेक्सा सिंह से मारपीट कर तमंचा सटाने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस हिरासत में आते ही आरोपी माफी मांगने लगा। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है।चंद्रपाल ने पुरानी रंजिश के तहत कई लोगों पर हमला बोलकर पिटाई करने व तमंचा सटाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी थी। चंद्रपाल ने पुलिस को बताया था कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह कोर्ट परिसर से तारीख कर बाइक से गांव लौट रहा था। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के तीसरे मील के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने बाइक रोककर मारपीट कर दी। बेल्ट से बुरी तरह पीटा और पेट से तमंचा सटा दिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुटी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.