उरई, फरवरी 8 -- जालौन। साथी के साथ बैठने से नाराज होकर एक युवक ने दूसरे युवक की पिटाई कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर वह अपने साथी रामू के साथ उसके घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी वहां मोहल्ले का ही एक युवक आया और उसके बैठने पर आपत्ति जताने लगा। जब उसने कारण पूछा तो गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर बेल्टों से पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.