प्रयागराज, मार्च 1 -- कैंट थाना क्षेत्र कमला नगर में दीपक कुमार उर्फ राजू पर दो युवकों ने लोहे की पाइप से हमला कर दिया। आरोप है कि दीपक घर के बाहर 25 फरवरी की रात घर के बाहर आग ताप रहा था। इसी बीच सुधीर कुमार रत्ना उर्फ सेठी और उसके भाई राजकुमार रत्ना उर्फ राखी ने कहासुनी के बाद हमला बोल दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराया। कैंट थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.