युवक की नदी में डुबोकर हत्या का आरोप
सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- सुलतानपुर, संवाददाता एक युवक को धोखे से बुलाकर नदी में डुबोकर हत्या करने का गंभीर आरोप परिवारीजनों ने लगाया है। परिजनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस को दी गई तहरीर में सीताकुंड धाम के सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।निजामपट्टी निवासी राधा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे उनके भाई राजू को गांव के ही दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे। सुबह 11:30 बजे राजू ने किसी अन्य साथी के मोबाइल से अपनी बहन को फोन कर बताया कि वह युवकों के साथ नदी के किनारे मौजूद है। शाम 6 बजे परिजनों को जानकारी मिली कि राजू का शव नदी किनारे मछुआरों को मिला है। पीड़िता का आरोप है कि घटना से कुछ दिन पहले ही इन्हीं युवकों ने राजू को जान से मारने की धमकी दी थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.