युवक की तलाश को गंगनहर में चला सर्च अभियान
रुडकी, मई 21 -- कलियर। गंगनहर में डूबकर लापता युवक की तलाश में पुलिस, जल पुलिस और आपदा राहत दल की टीम सर्च अभियान चलाया। इस दौरान गंगनहर का जलस्तर और तेज बहाव रेस्क्यू टीम के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। जिसके चलते अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को किडनी बीमारी से ग्रसित हेम सिंह निवासी कासगंज, जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश ने गंगनहर में छलांग लगा दी थी। वह गंगनहर के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया था। कलियर पुलिस ने जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था। बुधवार को भी पुलिस, आपदा राहत दल और जल पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.