युवक की ट्रेन से कटकर मौत, पहचान नहीं
समस्तीपुर, मई 24 -- वारिसनगर। समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के किशनपुर एवं रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन के बीच पुल संख्या 11ए के पास रविवार को एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई तथा आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना रेलवे पुलिस एवं वारिसनगर थाना को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- पोड़ैयाहाट में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत,पहचान नहीं युवक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान बरामद नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.