युवक की ट्रेन से कटकर जान गई
फरीदाबाद, जून 17 -- पलवल,अजित कुमार। रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि युवक की उम्र करीब 40 वर्ष है, दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में आरएसएचओ गुदा हुआ है, कद पांच फुट सात इंच के लगभग है। युवक ने काले रंग की टी-शर्ट, नीली जींस की पेंट पहनी हुई है।जीआरपी के जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें बुधवार को सूचना मिली थी कि पलवल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां देखा की एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर पड़ा था। जिसको जीआरपी ने धड़ और सिर को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.