शामली, मार्च 12 -- जलालाबाद निवासी प्रवीण कुमार ने आदर्श मंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि नो मार्च को वह अपनी साली के लड़के की शादी में थाना क्षेत्र के गांव मुंडेट में आया था। शाम करीब साढ़े चार बजे शादी में ही अज्ञात लड़कों ने उसकी जेकिट में रखे करीब 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...