फिरोजाबाद, मई 8 -- शिकोहाबाद में बुधवार को जेबकतरे द्वारा एक युवक की जेब से लाखों के आभूषण उड़ाने के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस पीड़ित द्वारा बताए स्थान के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। हेमंत पुत्र जितेंद्र निवासी नानेमऊ थाना नसीरपुर नगर के एक बैंक में आभूषण रखकर लोन लेने के लिए आया था। उसने 6 तोले के आभूषण को पॉलीथिन में रखकर पीछे की जेब में रखकर बाजार आया था। उसकी जेब से किसी जेबकतरे ने ब्लेड मारकर जेब काट ली। उसकी जेब में रखे आभूषण की थैली लेकर भाग गया। जब उसने अपनी जेब से आभूषण निकालने के लिए हाथ डाला तो जेब में आभूषण की थैली न मिलने पर हैरत में पड़ गया। यह भी पढ़ें- झपत्तामारों से सारी रकम की गई बरामद पीड़ित की जेब कटी मिली। उसने आसपास जेबकतरे को खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसके ब...