युवक की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी पुरस्कृत
गौरीगंज, जून 13 -- अमेठी। शुक्रवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सरेसर में गमछे के फंदे से आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक विपिन 33 वर्ष की समय रहते पहुंचकर जान बचाने वाले पीआरवी संख्या 5344 के पुलिस कर्मियों को डीजी-112 द्वारा पुलिस मुख्यालय 112 पर बुलाकर शनिवार को सम्मानित किया गया। डीजी से पीआरवी के कमांडर हरिओम उपाध्याय, सब कमांडर प्रमिला तिवारी व कौशिक सिंह तथा चालक पवन कुमार सरोज को प्रशस्ति पत्र देकर उनके इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। वहीं एसपी सरवणन टी ने भी पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.