मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- कटरा, एक संवाददाता। यजुआर थाना क्षेत्र की पहसौल पंचायत के वार्ड 11 निवासी मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य उमेश सहनी उर्फ गोरख सहनी (45) की मौत में पत्नी रूपा कुमारी ने केस दर्ज कराया है। इसमें वार्ड 4 के सदस्य सिंहवारी निवासी पप्पू साह एवं वार्ड 12 के सदस्य नंदलाल को आरोपित किया है। पहसौल पंचायत की वार्ड सदस्य रूपा कुमारी ने जहर देकर पति की हत्या का आरोप लगाया है। रूपा कुमारी ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपित 21 मार्च की शाम करीब चार बजे आए और पति को बुलाकर पुराने फार्म हाउस की तरफ ले गए। शाम सात बजे के करीब पति लड़खड़ाते हुए घर पहुंचे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।थानेदार रोशन मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत ...