युवक की जहर खाने से मौत की आशंका
हरदोई, मई 30 -- हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। डॉक्टर ने जहर की आशंका जताई है। बरखेड़ा निवासी 25 वर्षीय अजीत किसान थे। बड़े भाई चंद्रशेखर ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए थे। अजीत घर पर अकेले थे। दोपहर में वह लापता हो गए। खोजबीन की गई तो अजीत पड़ोसी गांव नेवादा के खड़ंजे पर अचेत अवस्था में मिले। उन्हें उल्टियां हो रही थीं। पिहानी सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अजीत पांच भाइयों में सबसे छोटा था। यह भी पढ़ें- खेत में अचेत मिला युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.