मोतिहारी, फरवरी 27 -- मोतिहारी, निसं। रुपए के लेनदेन को लेकर गुरुवार को शहर के हवाई अड्‌डा मैदान में युवक की चाकू मार हत्या मामले में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है। आवेदन मृतक युवक गोलू कुमार के पिता शशिभूषण कुमार ने दिया है। इसमें आधा दर्जन युवकों को आरोपित किया गया है। छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। वहीं हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपित नीतेश कुमार को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना की सूचना पर एफएसएल की टीम हवाई अड्डा मैदान पहुंची। जहां एफएसएल ने घटनास्थल से कई साक्ष्य संग्रह किया। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया है। क्या है मामला :छतौनी थाना क्षेत्र के हवाई अड्...