महोबा, मार्च 26 -- खरेला, संवाददाता। पुरानी रंजिश में दबंगों के द्वारा युवक की हत्या करने और बचाव करने आए पिता पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की निशानदेही पर आला ए कत्ल तमंचा को बरामर किया है। खरेला थाना के चंदौली गांव में पुरानी रंजिश में दबंगों ने 23 मार्च को 30 वर्षीय नरेंद्र राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि बचाव के लिए आए मृतक के पिता मंगल सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला बोलकर घायल कर दिया था। खरेला पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रिंस राजपूत, मुन्ना राजपूत पुत्रगण संतोष राजपूत, नंदकिशोर राजपूत, संतोष राजपूत पुत्रगण स्वामी, मानसिंह, रामकिशन राजपूत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित गांव से फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.