अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र में दो साल पहले युवक की गोली मारकर हत्या के पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर विजय सिंह के अनुसार 18 मई 2024 की रात को बन्नादेवी क्षेत्र की जवाहर नगर कालोनी निवासी समीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के पीछे दुष्कर्म से जुड़े मुकदमे में समझौते को लेकर रुपयों से जुड़ा विवाद सामना आया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को जेल भेजा। अब अतरौली क्षेत्र के गांव ताऊपुर निवासी गैंग लीडर आलोक चौधरी, गूलर रोड निवासी सदस्य अमन, बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव मांचड़ निवासी नितिन चौधरी, जवाहर नगर निवासी अभिषेक सारस्वत व चूहरपुर निवासी संजना उर्फ संगीता के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.