युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
हाथरस, मई 24 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ढ़कपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या के आरोपी और पुलिस में नगला सिंघी के निकट शुक्रवार की रात मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस और स्कूटी बरामद की गई है।आकाश पुत्र ओमी उर्फ ओमप्रकाश निवासी गांव ढकपुरा ने 19 मई को तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 18 मई को उसके पिता व पड़ौसी महेंद्र पुत्र राजपाल में शराब के नशे में गोलीगलौज हो गयी थी। महेंद्र का बेटा कृष्णा अपने पिता को गाली देने को लेकर द्वेष मानकर अपने दोस्तों को बुलाकर पीड़ित के घर के सामने गालीगलौज करने लगा। अरोपियों ने चबूतरे पर बैठे उसके चचरे भाई सोनू पुत्र रामवीर द्वारा गाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.