युवक की गुहार-ससुरालवालों से बचाओ, घर जमाई बनाना चाहते हैं
लखनऊ, मई 8 -- वरीक्षा के बाद वधू पक्ष ने रखीं शर्तें, पीड़ित मंगेतर ने निगोहां थाने में की शिकायत, शादी का खर्च भी मांग रहे निगोहां, संवाददाता। खुशी के मौके पर उस समय खलल पड़ गया जब मंगेतर को अपने होने वाले ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस की शरण लेनी पड़ी। मामला निगोहां थाने के गौतमखेड़ा का है, जहां एक युवक ने अपनी ससुराल के लोगों पर मानसिक प्रताड़ना, शादी का पूरा खर्च उठाने और घर जमाई बनने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। मानसिक रूप से परेशान पीड़ित ने निगोहां थाने की पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वरीक्षा के बाद अचानक बदली शर्तें युवक का विवाह नगराम के डिघारी गांव (वर्तमान निवासी कानपुर के किदवई नगर) की एक युवती से 13 मई को होना है। युवक के मुताबिक एक मई को गोद भराई, वरीक्षा का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.