पूर्णिया, फरवरी 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कसबा से 45 हजार 300 रूपये के जाली नोट के साथ युवक की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस जाली नोट के नेटवर्क को खंगालने में लगी है। गिरफ्तार जुबैर ने पुलिस को बताया है कि धमदाहा के एक व्यक्ति ने उसे जाली नोट उपलब्ध कराया था। मसलन पुलिस उसकी बातों के सत्यापन में लगी है कि आरोपी ने जो कबूलनामा पुलिस के समक्ष की है, उसकी वास्तविकता क्या है। बताया जा रहा है कि शातिरों ने कलर प्रिंटर के जरिए फर्जी नोट तैयार किया थी। जिसे एक बैंक के एटीएम में युवक ने खपाने का प्रयास किया। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी की पहचान हुई ओर फिर उसकी गिरफ्तारी हो सकी। सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कबूलनामे का पुलिस सत्यापन कर रही है। इसके बाद पुलिस मामले में अगला एक्शन लेगी। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.